ट्रैफ़िक पुलिस की मॉडिफाइड बुलेट्स पर लगातार कार्यवाही जारी..

# Neeraj Makhija | 24 Aug, 2023

बिलासपुर/- मॉडिफाई साइलेंसर लगी हुई बुलेट पर यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी हैं,गुरुवार को भी 16 बुलेट सहित कुल 107 वाहनों पर चालानी कार्यवाहीकी गई...

बताते चले आपको पुलिस कप्तान संतोष सिंह के आदेश अनुसार उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के दिशा निर्देश पर प्रतिदिन यातायात के समस्त अधिकारियों द्वारा चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही हैं,वही इसी दौरान ऐसी बुलेट वाहन जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलते हैं उनके विरुद्ध निरंतर तकरीबन तीन माह से कार्यवाही जारी हैं...

इसी कड़ी में आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा मोडीफाई साइलेंसर वाली 16 बुलेट व अन्य धाराओं में कुल 107 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 29,200 का चलानी कार्यवाही की गई,डीएसपी श्री साहू ने बताया कि आगे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी....

Banner