बीती रात्रि सरकंडा क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड का मामला सुलझा...

# Neeraj Makhija | 24 Aug, 2023

बिलासपुर/-  थाना सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाटा में प्रेम प्रसंग को लेकर दो युवकों की धारदार से हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं,बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवक घटना का सह आरोपी था...

बताते चले आपको की बीती रात्रि थाना सरकंडा क्षेत्र के इमली भाटा में राजेन्द्र नगर निवासी राजेश रावत जो की तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था वहअपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था,इसी दौरान नशेड़ी युवकों द्वारा उसके आने का विरोध किया गया...

इसी दौरान मृतक युवक द्वारा इस बात का विरोध किया गया,जिससे बौखलाए आरोपी नशेड़ी लड़कों ने मृतक के साथ धारदार हथियार एवं लाठी डंडा से मारपीट किए जिससे मृतक के पेट एवं सिर पर गंभीर चोट लगने से मृतक की मौके पर मौत हो गई...

वही घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव ने अपने साथी नानदाउ को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया जिसका नानदाऊ ने विरोध किया,जिससे नाराज मुख्य आरोपी बड़का यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गया...

वही घटना की सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे रमजान खान गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी निवासी इमलीभाटा अटल आवास को हिरासत में लिया गया

घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को सहआरोपी नानदाउ अपने पास रखा था जिसकी खोजबीन पुलिस के द्वारा की जा रही थी इसी दौरान आज प्रातः सहआरोपी नानदाउ का शव् घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में मिला है इस प्रकार आरोपियों ने दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या की है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं...

Banner