भट्ठी जाने मोटरसाइकिल नहीं देने पर शराबियों ने सैलून संचालक व उसके भाई पर किया जानलेवा हमला...

# Neeraj Makhija | 20 Aug, 2023

बिलासपुर/- सिटी कोतवाली क्षेत्र में सैलून दुकान चलाने वाले ने शराबियों को अपनी मोटरसाइकिल नहीं दी। जिससे वे भड़क गए और हथियार से उस पर हमला कर दिया। युवक को बचाने उसका भाई दौड़ा तो आरोपितों ने उस पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे उसे गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी है।

बता दे आपको कोतवाली क्षेत्र के उदई चौक निवासी संतोष श्रीवास पिता जोधन प्रसाद (38) की चौक पर ही सैलून दुकान है. उसने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की देर शाम गजेन्द्र यादव उर्फ मोगिया वहां पहुंचा और शराब दुकान जाने के लिए बाइक मांगा। इस पर उसने बाइक देने से मना कर दिया। इस पर गजेन्द्र और उसके भाई छोटू यादव ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी..

तभी, बीचबचाव करने के लिए उसका भाई सन्नू श्रीवास दौड़ा. इस पर आरोपितों ने उसके ऊपर भी किसी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद सभी आरोपित वहां से फरार हो गए। इस घटना से सन्नू को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया..

घटना के 3 दिन बाद भी आरोपित फरार

16 अगस्त की शाम आरोपितों ने हथियार से युवक पर हमला किए थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद घटना के तीन दिन बाद भी आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस अभी तलाश करने का दावा कर रही है, पर सभी आरोपित खुलेआम शहर में घूम रहे हैं। जबकि घायल युवाक का इलाज चल रहा है,बताया जा रहा है कि उनके सिर परपांच से आठ टाकेँ लगे हैं।

Banner