छत्तीसगढ़ के पहले प्राप-टेक स्टार्टअप "हाउसिंगकार्ट.इन" ने पहले ही बार में 3.5 मिलियन की सीड फंडिंग की रेज..

# Neeraj Makhija | 19 Jul, 2023

बिलासपुर | केंद्र सरकार की स्टार्टअप योजना अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न होकर अब छोटे शहरों तक पहुंच चुकीं है इसी कड़ी में शहर के युवा उद्यमी अर्पण अग्रवाल ने आम लोगों की प्रापर्टी से जुड़ी समस्याओं के समाधान करने के प्रयास से बनाए गए हाउसिंगार्ट. इन ने बड़े ही कम समय मे बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट बिजनेस में क्रांति ला दी है, और अपने स्टार्टअप हाउसिंगकार्ट इन के द्वारा आम लोगों की प्रापर्टी से जुड़ी समस्याओं को बहुत ही आसानी से समाधान कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप अपने शुरुआत के 5 महीने के ही भीतर हाउसिंग कार्ट ने 3.5 मिलियन की सीड फंडिंग रेज की...

हाउसिंगकार्ट इन के फाउंडर अर्पण अग्रवाल ने बताया कि कम उम्र से ही रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने प्रापर्टी को खरीदने-बेचने एवं रेंट देने एवं लेने के लिए लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से जुझते हुए देखा है तब हमने हाउसिंगकार्ट इन की शुरुआत की जिसके माध्यम से हर व्यक्ति स्वयं अपने द्वारा प्रापर्टी को खरीद, बेच एवं रेंट दे सकता है एवं प्रापर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए सलाह प्राप्त कर सकता है। साथ ही बताया भविष्य में जल्द ही हाउसिंग सर्विस की भी शुरुआत होगी...

Banner